बड़ी खबर! बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद….सुप्रीम कोर्ट में आज फिर टली सुनवाई, अब इस दिन होगी मामले की सुनवाई
हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को निर्धारित थी, लेकिन मामला एक बार फिर टल गया। चीफ़ जस्टिस की बेंच में यह केस नंबर 23 पर सूचीबद्ध था, जबकि नंबर 15 पर लगे मामले की सुनवाई लंबी चलने के कारण आज बनभूलपुरा प्रकरण पर चर्चा नहीं हो सकी। अब संभावना है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले को 16 दिसंबर को सुनेगा।
सुनवाई को लेकर हल्द्वानी में पुलिस और जिला प्रशासन पूरे दिन अलर्ट पर रहा। बनभूलपुरा क्षेत्र में सुरक्षा पूर्ववत कड़ी रखी गई। हर एंट्री पॉइंट पर बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल की तैनाती और बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक जैसे प्रबंध पूरे दिन बनाए रखे गए। स्थानीय लोगों को भी केवल पहचान पत्र दिखाने पर ही क्षेत्र में प्रवेश दिया गया।
सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई की तारीख तय होने का इंतज़ार अब स्थानीय लोगों और प्रशासन दोनों को है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार