बड़ी खबर! हल्द्वानी से हरिद्वार तक बनेगी एलिवेटेड रोड, लालकुआं बाईपास की DPR प्रक्रिया शुरू –
सांसद अजय भट्ट ने दी खुशखबरी
हल्द्वानी से हरिद्वार तक बनेगा एलिवेटेड रोड
लालकुआं बाईपास की DPR प्रक्रिया शुरू — अजय भट्ट
हल्द्वानी: कुमाऊं क्षेत्र के लिए बड़ी राहत और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने बताया कि हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रक्रिया को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही लालकुआं में बाईपास निर्माण के लिए DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
सांसद अजय भट्ट ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा हल्द्वानी–हरिद्वार एलिवेटेड रोड के लिए DPR तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। DPR तैयार होते ही परियोजना के निर्माण हेतु टेंडर आमंत्रित कर दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड बनने के बाद हल्द्वानी से हरिद्वार का सफर दो से ढाई घंटे में पूरा करना संभव होगा, जिससे परिवहन क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आएगा। यह मार्ग न केवल कुमाऊं वासियों के लिए यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि कुमाऊं आने वाले पर्यटकों के लिए भी सुविधा बढ़ाएगा।
इसी प्रकार, लालकुआं बाईपास को लेकर भी विभाग ने मंजूरी प्रदान कर दी है तथा DPR के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बाईपास बनने के बाद लालकुआं क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव में कमी आएगी और वाहनों की आवाजाही और भी सुगम होगी।
सांसद भट्ट ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से कुमाऊं के धार्मिक, पर्यटन और व्यापारिक क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत