बड़ी खबर (हल्द्वानी): बनभूलपुरा में बर्खास्त शिक्षक के घर से अवैध तमंचे और AK-47 का कारतूस बरामद, सुनवाई से पहले पुलिस एक्शन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को प्रस्तावित बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण की सुनवाई से पहले चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक बर्खास्त शिक्षक के घर से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने गौजाजाली उत्तर स्थित आयशा मस्जिद के पास एक मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी मोबिन खान के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा दो जिंदा कारतूस सहित, 12 बोर का एक तमंचा चार कारतूस के साथ, 7.65 एमएम के 10 कारतूस और 7.62 एमएम का एक कारतूस बरामद हुआ, जो प्रतिबंधित श्रेणी में आता है।
पुलिस के अनुसार बरामद 7.62 एमएम का कारतूस AK-47 राइफल में इस्तेमाल होता है, जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। तलाशी में हथियार घर की अलमारी के ऊपर छिपाकर रखे गए थे।
जांच में सामने आया है कि आरोपी पूर्व में पॉक्सो मामले में जेल जा चुका है और इसी कारण उसे नैनीताल जिले के एक सरकारी स्कूल से शिक्षक पद से बर्खास्त किया गया था। परिवार के सदस्यों ने भी पुलिस को बताया कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों के बल पर उन्हें डराता-धमकाता था।
पुलिस ने आरोपी को आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और 7/25(1क) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की मानसिक स्थिति भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है और उसने मौके पर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश भी की।
फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है कि प्रतिबंधित कारतूस उसके पास कैसे पहुंचा और उसका उद्देश्य क्या था। मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़