बड़ी खबर (हल्द्वानी): अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग केंद्र पर हुई संयुक्त कार्रवाई, मौके से 28 सिलेंडर जब्त
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध एलपीजी रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया। उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में आपूर्ति विभाग, नगर निगम व राजस्व विभाग की टीम ने इस छापेमारी को अंजाम दिया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक आवासीय क्षेत्र में अवैध रूप से ऑटो और 5 किलोग्राम सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग की जा रही थी। मौके से कुल 25 नग 5 किलोग्राम के सिलेंडर, एक 8 किलोग्राम सिलेंडर एवं दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। स्थल पर संचालित रिफिलिंग केंद्र के संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा रही है।
उपजिलाधिकारी ने आपूर्ति विभाग को भारत गैस एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं विभिन्न गैस गोदामों के स्टॉक का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग को निर्देशित किया है कि वे अवैध एलपीजी किट लगे ऑटो रिक्शा की जांच कर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई करें।
इस कार्रवाई में तहसीलदार हल्द्वानी श्रीमती मनीषा बिष्ट, आपूर्ति निरीक्षक श्री राहुल डांगी, सहायक नगर आयुक्त श्री गणेश भट्ट, नगर निगम तथा राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
— कार्यालय उपजिलाधिकारी, हल्द्वानी

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!