लालकुआं में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा कल, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी यहां जनसभा को करेंगे संबोधित
लालकुआं। विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव से पहले लालकुआं विधानसभा में कल बीजेपी विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ कर रही है। जो कि पूर्वांचल के सबसे अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र 25 एकड़ में विजय सकल्प यात्रा के दौरान दिल्ली प्रदेश के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भोजपुरी गायक मनोज तिवारी यहां जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा पश्चिमी बंगाल की सांसद श्रीमती लॉकेट चटर्जी बंगाली समुदाय को संबोधित करेंगी।
साथ ही इस रैली जनसभा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री माननीय अजय भट्ट, पुष्कर काला, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक नवीन दुम्का, विधानसभा प्रभारी चंदन बिष्ट भी मौजूद रहेंगे।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा पुलिस चैक पोस्ट सुभाष नगर से आरम्भ होकर लालकुआं मुख्य बाजार होते हुए 25 एकड़ ग्राउंड में अपराहन 1:30 बजे एक विशाल जनसभा की जायेगी। तदोपरांत काफिला बरेली रोड होते हुए कुंवरपुर गौलापार चोरगलिया में समाप्त होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार