ब्रेकिंग: एनएच-87 चौड़ीकरण में तेजी, भूमि अधिग्रहण सर्वे का एडीएम ने किया मौके पर निरीक्षण
हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग 87 काठगोदाम–नैनीताल चौड़ीकरण परियोजना को गति देने के लिए प्रशासन ने जमीन पर काम तेज कर दिया है। भूमि अधिग्रहण मूल्यांकन, सत्यापन और अंश निर्धारण की प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेंद्र सिंह नेगी ने रविवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया।
एडीएम ने बताया कि परियोजना के तहत भूमि अंश निर्धारण का सर्वे कार्य जारी है, जिसके पूर्ण होने के बाद प्रभावित भूमि का प्रतिकर निर्धारण कर उसका वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, राजस्व विभाग, वन एवं उद्यान विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा कंसलटेंसी कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एनएच चौड़ीकरण परियोजना में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार