(सावधानी जरूरी) हल्द्वानी में संवेदनशील क्षेत्रों में लगाए गए चेतावनी बोर्ड, प्रशासन अलर्ट मोड पर
हल्द्वानी। जिले में लगातार हो रही बारिश और जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने आपदा संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर जिलेभर में नदी-नालों, तालाबों और सड़कों के किनारे अति संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

सिंचाई विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत और अन्य संबंधित विभागों ने मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया है। बोर्ड में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि लोग नदियों के किनारे न जाएं और अति संवेदनशील इलाकों में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी या सोशल मीडिया के लिए रील न बनाएं।

प्रशासन का कहना है कि कई बार लोग रोमांच के चक्कर में जान जोखिम में डाल देते हैं, जिससे हादसों की संभावनाएं बनी रहती हैं। विशेष रूप से नदी किनारे व नाले गधेरे, तालाबों में नहाने या भारी बारिश के दौरान जलमग्न इलाकों में भीड़ इकट्ठा होने की घटनाएं चिंता का विषय हैं।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की जनहानि रोकने के लिए सतर्कता बरती जाए और समय-समय पर ऐसे क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया जाए। प्रशासन की इस पहल को आमजन में सराहना मिल रही है, क्योंकि यह कदम जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत