मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की हल्द्वानी सिटी बस सेवा की शुरुआत, अब मिलेगी सस्ती और सुरक्षित यात्रा सुविधा
हल्द्वानी। शहरवासियों के लिए मंगलवार का दिन नई सुविधा लेकर आया, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सेवा हल्द्वानी के नागरिकों के लिए एक बड़ा कदम है, जिससे सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के यातायात दबाव में कमी आएगी और प्रदूषण नियंत्रण के साथ ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सिटी बस सेवा को चरणबद्ध तरीके से शहर के प्रमुख मार्गों पर संचालित किया जाएगा, ताकि स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में कालाढूंगी, लालकुआं और भीमताल के विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य के हर नगर में आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन प्रणाली विकसित करना है, जिससे आमजन को बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार