हल्द्वानी में कल CM धामी का दौरा: इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल,…..
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल हल्द्वानी दौरे पर रहेंगे, जहां वह दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी कल दोपहर 12:45 बजे पंतनगर से काठगोदाम स्थित CRPF परिसर पहुंचेंगे, जहां वह पूर्व अर्धसैनिक सम्मेलन (सैनिक सम्मेलन) में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व अर्धसैनिक बल कर्मियों के कल्याण और उनकी समस्याओं के समाधान से जुड़ी चर्चा प्रस्तावित है।
इसके बाद मुख्यमंत्री 1:00 बजे एमबी पीजी कॉलेज, हल्द्वानी जाएंगे, जहां विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम में दिव्यांगजनोें के सम्मान, कल्याणकारी योजनाओं व उनके सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित रहेगा।
सीएम धामी के इस दौरे को हल्द्वानी और कुमाऊं मंडल के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों कार्यक्रमों का सीधा संबंध सामाजिक सरोकार और सुरक्षा तंत्र से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियों पर केंद्रित है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार