पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने दी धनतेरस, दीपावली और भैया दूज की शुभकामनाएं
हल्द्वानी। नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने देशवासियों को धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज के पावन पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्यौहार प्रकाश, समृद्धि और भाई-बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक हैं। दीपों का यह पर्व प्रत्येक घर-परिवार में खुशहाली, सौभाग्य और आनंद लेकर आए। श्री भट्ट ने देशवासियों से अपील की कि वे इन पर्वों को स्वच्छता, सद्भावना और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं तथा स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग कर “वोकल फॉर लोकल” का संदेश दें।
सांसद भट्ट ने सभी नागरिकों के स्वास्थ्य, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि दीपों की यह ज्योति हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार