संजीवनी हॉस्पिटल हल्द्वानी द्वारा बिंदुखत्ता में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
लालकुआं। बिंदुखत्ता तिवारी नगर प्रथम में संजीवनी हॉस्पिटल हल्द्वानी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. अदिति अरोड़ा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, ने 120 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। यह आयोजन समाजसेवी बसंत जोशी जी के सौजन्य से किया गया।
डॉ. अदिति अरोड़ा ने कहा कि हमारी टीम ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। आगे भी इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
संजीवनी हॉस्पिटल के पीआरओ मोहन पाठक ने बताया कि इससे पहले भी बिंदुखत्ता और लालकुआं में कई स्थानों पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण इलाकों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय कदम बताया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज