हल्द्वानीः यहां शराब विक्रेता ने युवक के सिर पर फोड़ी शराब की बोतल, ऐसी बची जान…
हल्द्वानी। तिकोनिया चौराहे पर शराब की दुकान पर शराब विक्रेताओं व कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दो युवक जान बचाकर भागे, जबकि एक युवक को शराब विक्रेताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सिर पर शराब की बोतल फोड़कर उसे लहूलुहान कर दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को तिकोनिया चौराहे पर युवक शराब खरीदने गया था. इस दौरान शराब विक्रेताओं और युवकों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया. शराब खरीदने आए युवकों ने विक्रेता के साथ गाली-गलौज कर दी. जिसके बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई. आरोप है कि एक शराब विक्रेता ने युवक के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी. इससे उसके सिर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं.
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मारपीट को पुरानी रंजिश मान रही है। जिस युवक पर हमला हुआ है। इससे पहले उसने साथियों के साथ मिलकर भी मारपीट की थी। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश