हल्द्वानीः यहां दिनदहाड़े नाबालिग छात्र पर धारधार हथियारों से किया हमला, मचा हड़कंप
हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां शुक्रवार सुबह ठंडी सड़क पर बाइक सवार बदमाशों ने एक नाबालिग छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान छात्र के पेट व कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोट पहुंची है। छात्र को गंभीर हालात में कृष्णा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे बृजलाल अस्पताल रैफर कर दिया गया है। फिलहाल छात्र का उपचार चल रहा है और उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर एसपी क्राइम समेत अन्य अधिकारी भी जांच को आए हैं। सीसीटीवी फुटेज के हिसाब से पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार काठगोदाम के वार्ड 34 निवासी नवीन आर्य का 17 वर्षीय बेटा सक्षम गुरुतेग बहादुर स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है। शुक्रवार को सक्षम की छुट्टी थी। मगर सुबह घर से निकल वह स्कूल के बाहर पहुंच गया। सड़क पर उसके कुछ दोस्त भी थे। इस बीच काले रंग की बुलेट पर सवार कुछ युवक वहां आ गए। जिसके बाद सक्षम से मारपीट करते हुए धारदार हथियार निकाल सीधे वार करना शुरू कर दिया। अफरातफरी के माहौल के बीच वहां खड़े अधिकांश लोग भाग खड़े हुए। लेकिन कुछ युवकों ने आरोपितों पर पथराव भी किया। ताकि सक्षम को बचाया जा सके। पथराव के बाद मौका पाते ही हमलावर बुलेट से फरार हो गए। वहीं, गंभीर हालत में छात्र को कृष्णा अस्पताल लाया गया। थोड़ी देर में बृजलाल के लिए रेफर कर दिया। क्योंकि, सक्षम की मां कमला इसी हॉस्पिटल में नौकरी करती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश