हल्दूचौड़: एलबीएस में कल होगा दीपावली हाट स्टॉल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन
हल्दूचौड़। लालबहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में प्राचार्य के दिशा निर्देशन में दीपावली पर्व के अवसर पर गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान और अंग्रेजी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से 21 अक्टूबर कल एक दिवसीय दीपावली हाट, स्वनिर्मित सामग्री व भोज्य पदार्थ स्टॉल, प्रदर्शनी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे रंगोली, ऐपण, दीया और गमला सजाओ का आयोजन किया जाएगा।
प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. बीना मथेला ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा को इस प्रकार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग कर प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। बी.एड. विभागाध्यक्ष वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ललित मोहन पाण्डे ने फर्स्ट दीपावली हाट स्टॉल प्रर्दशनी को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों को जागरुक किया।
दीपावली पर्व के अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित कल होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीषा कड़ाकोटी, डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, डॉ. हेमलता गोस्वामी, वसुन्धरा लसपाल, मनीषा पाण्डे ने समस्त छात्र-छात्राओं को अनुशासित ढंग से एक दिवसीय दीपावली हाट स्टॉल प्रदर्शनी और विभिन्न प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित करते हुए महाविद्यालय के समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को आमंत्रित करते हुए उनकी गरिमामय उपस्थिति की अपेक्षा की गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत