हल्दूचौड़: लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में अमृत महोत्सव पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन
हल्दूचौड़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. अंजू अग्रवाल ने विद्यार्थियों को मेंहदी प्रतियोगिता के माध्यम से देशभक्ति, तिरंगा, आजादी से सम्बंधित अपनी विभिन्न रचनात्मकता और कलात्मकता को प्रदर्शित करने के साथ ही साथ मेंहदी के माध्यम से 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

मेंहदी प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें से प्रथम स्थान महक खान, द्वितीय स्थान रोशनी, तृतीय स्थान पल्लवी बोरा और अजीमा ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता के निर्णायक प्रोफेसर बीना मथेला, डॉ. पूनम मियान, डॉ. कमला पाण्डे रहे। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना और रोवर्स एंड रेंजर्स के तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, डॉ. पी. सागर, डॉ. मनोज कुमार जोशी, डॉ. हेम चन्द्र, प्रोफेसर डॉ. राज कुमार सिंह, प्रोफेसर डॉ. ललित मोहन पाण्डे, डॉ.शुभ्रा पी. कांडपाल, डॉ. रीता दुर्गापाल, भुवन चन्द्र सनवाल, डॉ. मनीषा कड़ाकोटी, डॉ. भगवती देवी, डॉ. राजेन्द्र कुमार सनवाल, डॉ. नीलम कनवाल, डॉ. सरोज पंत, डॉ. किरण जोशी, डॉ. मनीषा पांडे, डॉ. वसुंधरा लसपाल, डॉ. हेमलता गोस्वामी, डॉ. कल्पना शाह, डॉ. गीता भट्ट, प्रेमा, मुन्नी, हेमा, बीना, भावना, ज्योति शाहू, दीपशिखा, भावना, मानसी बिष्ट, महविश खान, सपना आर्या आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे के द्वारा किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित