हल्द्वानी: यहां एक दर्जन बाइकों के साथ ऑटो लिफ्टर गैंग का सरगना समेत 6 गिरफ्तार
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 12 चोरी की बाइकों को बरामद किया है बरामद की गई सभी भाई के हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र से चोरी की गई थी. पकड़े गए गैंगस्टर अन्तराजिय बाइक चोरी गिरोह के सदस्य हैं।
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि हल्द्वानी क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी जिसके बाद पुलिस और एसओजी की टीम ने सीसीटीवी कैमरे सर्विलांस और मुखबिर के आधार पर 6 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से चोरी के 12 बाइके हल्द्वानी के गौलापार के जंगलों से बरामद किया है।
पकड़े गए एक व्यक्ति का नाम कुबेर सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल, जबकि दूसरा व्यक्ति सलीम उधम सिंह नगर, ओम शर्मा गाजियाबाद, ध्रुव शर्मा उधम सिंह नगर लालपुर, रवि सिंह सुभाष नगर बरेली, जबकि संदीप मौर्य उधम सिंह नगर का रहने वाला है. पुलिस के जांच पड़ताल में सामने आया कि पकड़े गए सभी आरोपी ऑटो लिफ्टर गैंग के सदस्य हैं और बाइक के चोरी कर बाहर बेचने का काम करते हैं।
पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि गैंग का सरगना संदीप मौर्य के ऊपर पूर्व में भी कदमे दर्ज हैं. बताया जा रहा है की मुख्य आरोपी संदीप मौर्य लुटेरी दुल्हन से शादी किया था जहां नोटरी दुल्हन का शिकार होकर संदीप मौर्य ऑटो लिफ्टर गैंग का सरगना बन गया. संदीप की पत्नी लुटेरी दुल्हन वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में जेल में बंद है. घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी नैनीताल ने ढाई हजार रुपए का इनाम दिया है.एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों की अपराधी के इतिहास खंगाली जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (26 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: नगला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत
लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!