हल्द्वानी : यहां सिंचाई नहर में मिला 7 माह के नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में मां की ममता व इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कालाढूंगी के बैलपडाव में सिंचाई नहर में तैरता सात माह के बच्चे का शव पाया गया है। शव को देख लोग कांप गए। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाा।
घटना बुधवार सुबह की है। चंद्रपुर रतनपुर में ग्रामीणों ने सिचांई नहर में एक बच्चे का शव उतराता देखा। इसकी सूचना आग की तरह तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान के पति हेम तिवारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे का शव कब्जे में ले लिया और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए पंचनामा भर कर हल्द्वानी भेज दिया।
चौकी प्रभारी वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच चल रही है। वही ग्रामीणों में कई तरह की चर्चा हो रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि किसी ने अपने कृत्य को समाज से छिपाने के लिए बच्चे को नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बैलपडाव समेत समीपवर्ती गांवों में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश
आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत