हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों के कहासुनी के बाद हुआ खूनी संघर्ष, पुलिस ने खदेड़ा, 2 घायल
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। कक्षा में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और छात्र एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इस दौरान अन्य छात्रों में भगदड़ मच गई। मामला बढ़ता देख महाविद्यालय प्रशासन ने पुलिस बुला ली। पुलिस द्वारा अराजक छात्रों को परिसर से बाहर खदेड़ा गया। इस दौरान दो छात्र घायल हो गए। इनमें से एक के सिर पर गंभीर चोट लगी हैं।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को एमबीपीजी कालेज के बीकाम की कक्षा में दो छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। यह आपसी विवाद कुछ ही देर में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया। जिससे महाविद्यालय परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। मारपीट में घायल दोनों युवकों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
भर्ती समीर नामक युवक ने बताया कि उस पर लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर से हमला किया गया। जिसके चलते सिर पर 21 टांके लगाए गए हैं। दूसरे घायल युवक का नाम अरशद बताया जा रहा है। इधर, भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज प्रकाश पोखरियाल ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि एक पक्ष की ओर से मामले में तहरीर सौंपी गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश