हल्द्वानी: यहां देर रात खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक घायल
हल्द्वानी। भीमताल से घूमकर लौट रहे दोस्तों की कार सलेड़ी के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मदनपुर गौलापार निवासी एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार मदनपुर गौलापार निवासी 27 वर्षीय शुभम बसेड़ा पुत्र जगदीश बसेरा बुधवार को अपने दोस्त नमन चुफाल के साथ घूमने के लिए कार से भीमताल पहुंच गया। दिन में मस्ती करने के बाद दोनों दोस्त देर रात वापस लौट रहे थे। सलेडी गांव से दो किलोमीटर पहले कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में शुभम की मौत हो गई। जबकि नमन घायल हो गया। मृतक के दोस्तों ने बताया कि उन्हें सुबह घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे तो शुभम कार से बाहर निकला हुआ था। लेकिन खाई से सड़क तक आवाज नहीं आने पर लोगों को जानकारी नहीं हो सकी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घायल की हालत खतरे से बाहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार