हल्द्वानी: यहां चलती कार बनी आग का गोला! हाईवे पर मचा हड़कंप, समय रहते टली बड़ी अनहोनी
हल्द्वानी। काठगोदाम–तीनपानी हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गौलापार क्षेत्र में सड़क के बीचो-बीच चलती कार में अचानक आग लग गई। यह घटना गौलापार खेड़ा मार्ग की बताई जा रही है, जहां यूके-04 एएच-3233 नंबर की कार कुछ ही पलों में आग की लपटों से घिर गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग भड़क गई। घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।
गनीमत यह रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग की चपेट में आने से कार को भारी नुकसान पहुंचा है और वाहन लगभग जलकर खाक हो गया।
बताया जा रहा है कि हल्द्वानी क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से चलती और खड़ी कारों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे वाहन चालकों में भय का माहौल बन गया है। लोग वाहनों की सुरक्षा और तकनीकी खामियों को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि स्पष्ट कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार