हल्द्वानी: गौला-नंधौर नदी में खनन को लेकर आया नया आदेश, देखें……
हल्द्वानी। उत्तराखंड शासन ने कुमाऊं की प्रमुख नदियों गौला -नंधौर में खनन लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए गौला नदी के लिए 424384.89 घ०मी०) की निकासी वर्तमान खनन सत्र के लिए अतिरिक्त जारी कर दी है इसके आदेश आज जारी कर दिए गए हैं जबकि नंधौर नदी के लिए भी खनन लक्ष्य को बढ़ा दिया गया है यह खनन लक्ष्य 1,31.085 टन भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, की आख्या रिपोर्ट के बाद शासन ने जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक –
उत्तराखण्ड वन विकास निगम को स्वीकृत नन्धौर/गौला नदी खनन लॉट में उपलब्ध उपखनिज की अवशेष मात्रा का सर्वे व आंगणन के सम्बन्ध में।
उपर्युक्त विषयक निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, देहरादून के पत्र संख्या-673/उ०ख०/भू०खनि०नि० / सर्वे जांच / 2024-25, दिनांक 17.05.2024 (प्रति संलग्न) के सन्दर्भ में शासन के कार्यालय ज्ञाप संख्या 764/VII-A-1/2024-05(04)2020, दिनांक 14.05.2024 द्वारा गठित समिति द्वारा उपलब्ध करायी गयी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर राजस्व हित में वर्तमान खनन सत्र 2023-24 में जनपद नैनीताल के अन्तर्गत नन्धौर-गौला नदियों में भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून द्वारा उपखनिज निकासी हेतु निर्धारित मात्रा के सापेक्ष नन्धौर नदी के क्षेत्रान्तर्गत पूर्व में आंकलित मात्रा के अतिरिक्त 1,31,085 टन एवं गौला नदी के क्षेत्रान्तर्गत भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून द्वारा आंकलित मात्रा के सापेक्ष उपलब्ध अवशेष मात्रा के अतिरिक्त 10 प्रतिशत रक्षित उपखनिज की मात्रा 7,63,892.80 टन (424384.89 घ०मी०) की निकासी वर्तमान खनन सत्र 2023-24 के अवशेष दिनों में नियमानुसार किये जाने की अनुमति प्रदान की जाती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!