हल्द्वानी: यहां नहर में गिरा व्यक्ति, घंटों बाद भी लापता – पुलिस और जल पुलिस की टीमें कर रहीं सर्च ऑपरेशन
हल्द्वानी। शहर के काठगोदाम थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कॉलटैक्स के पास एक व्यक्ति अचानक सिंचाई विभाग की नहर में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस और जल पुलिस की टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि नहर में गिरने वाले व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। जल पुलिस और थाना पुलिस की संयुक्त टीम नहर के किनारों और गहरे हिस्सों में लगातार तलाशी अभियान चला रही है।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, घटना अचानक हुई और किसी ने भी यह नहीं देखा कि व्यक्ति किस कारण नहर में गिरा। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है। देर रात तक तलाशी अभियान जारी रहा, लेकिन व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा जब तक व्यक्ति बरामद नहीं हो जाता।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार