हल्द्वानी: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी दिल्ली सचिवालय का एडीएम हुआ गिरफ्तार
हल्द्वानी। अल्मोड़ा जिले के मजखाली स्थित संस्थान में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपित दिल्ली सचिवालय के एडीएम एवी प्रेमनाथ को हल्द्वानी में वोल्वो बस में बैठने के दौरान अल्मोड़ा और रानीखेत की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बताया गया है कि अपनी गिरफ्तारी के डर से एवी प्रेमनाथ रानीखेत से हल्द्वानी होते हुए दिल्ली भागने की तैयारी में था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एडीएम एवी प्रेमनाथ रानीखेत से पहले पैदल ही भागा, रास्ते में टैक्सी के माध्यम से हल्द्वानी पहुंचा, और वहां वोल्वो बस से बैठकर दिल्ली भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिल गई। जिसके बाद अल्मोड़ा पुलिस ने हल्द्वानी पुलिस के साथ मिलकर ऐवी प्रेमनाथ को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। एवी प्रेमनाथ पर मजखाली में एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण करने का प्रयास का आरोप लगा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के आदेश पर जांच एसएचओ रानीखेत नासिर हुसैन को सौंपी गई है। रानीखेत कोतवाली में पूछताछ के बाद आरोपित को रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश