हल्द्वानी: यहां विजिलेंस ने 40 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो को रंगे हाथों दबोचा

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डीडीहाट तहसील, जनपद पिथौरागढ़ में तैनात कानूनगो नारायण सिंह करायत को 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस को टोल फ्री नंबर 1064 पर एक शिकायतकर्ता ने सूचना दी थी कि कानूनगो ने डीडीहाट तहसील वार्ड में बन रहे मकान का कार्य भूमि की नाप न होने के कारण रुकवा दिया था। इसके साथ ही, तोक छन्पट्टा क्षेत्र में प्रस्तावित भवन निर्माण से पहले भूमि की नाप के एवज में 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद आरोपी कानूनगो 40,000 रुपये में सौदा तय करने को राजी हो गया।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान, नैनीताल सेक्टर हल्द्वानी में तैनात निरीक्षक द्वारा जांच की गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में और निरीक्षक प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी

टीम ने 4 अप्रैल 2025 को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कानूनगो नारायण सिंह करायत को डीडीहाट तहसील परिसर स्थित उसके सरकारी आवास से रिश्वत की राशि स्वीकार करते समय गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्तमान में निकट जेएमके टाइल्स, मोहल्ला खोल्टा, जनपद अल्मोड़ा में निवास करता है, जबकि उसका मूल निवास ग्राम पजीना पट्टी शहरू, तहसील रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO

इस पूरे मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है।

सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने ट्रैप टीम की सराहना करते हुए उनकी सफल कार्रवाई के लिए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने आमजन से अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करें और टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad