हल्द्वानी: अज्ञात कारणों के चलते युवक फांसी के फंदे पर झूला, घर में मचा कोहराम
हल्द्वानी। नगर के रामपुर रोड जीतपुर नेगी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रामपुर रोड जीतपुर नेगी निवासी 36 वर्षीय दिनेश कश्यप पुत्र श्रीकृष्ण कश्यप ने देर रात अज्ञात कारणों से अपने घर के अंदर पंखे पर झूलकर फांसी लगा ली। इस दौरान सभी लोग पड़ोस में चल रहे जागरण में थे। सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रख दिया गया। वही टीपीनगर पुलिस को भी सूचित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि युवक शाम को शराब के नशे में था। अज्ञात कारणों के चलते उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। युवक के तीन बच्चे है। युवक मकान ठेकेदारी का काम करता है। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। कुछ साल पहले ही उसने यूपी से आकर यहां मकान बनाया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज