हल्द्वानी-(बड़ी खबर): पुलिस ने इन 2 स्पा सेंटर से मुक्त कराई गईं 10 युवतियां
हल्द्वानी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं पुलिस टीम का शुक्रवार को हल्द्वानी के स्पा सेंटरों में औचक निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर 15 स्पा सेंटरों पर चालानी कार्यवाही करते हुए पुलिस एक्ट में लगभग 70 हजार रूपये के चालान किये गए थे।
वहीं, आज शनिवार को पुलिस ने हल्द्वानी के 2 स्पा सेंटरों सैवन हैवन तथा हिमालय स्पा में काम कर रही युवतियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान 10 युवतियों को सुरक्षा के दृष्टिगत एवं उनके पुनर्वास हेतु “वन स्टॉप सेंटर” ब्लॉक हल्द्वानी में भेजा गया है।
बता दें कि, बीते दिन एसएसपी नैनीताल के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विभा दीक्षित सीओ नैनीताल के नेतृत्व में टीमें गठित कर हल्द्वानी क्षेत्र में पड़ने वाले 15 स्पा सेंटरों में चेकिंग अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान सभी स्पा सेंटरों में निर्धारित मापदण्डों के विपरीत/अनियामितता पाये जाने पर स्पा सेंटरों के विरूद्व चालानी कार्यवाही की गयी थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश