हल्द्वानी(बड़ी खबर): यहां फॉरेस्ट गार्ड 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने की कार्रवाई
हल्द्वानी। सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने शुक्रवार, 25 अक्टूबर को चम्पावत जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फॉरेस्ट गार्डों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम ने मस्टा वन बैरियर ग्राम चौकी से फॉरेस्ट गार्ड दीपक जोशी और भुवन चन्द्र भट्ट को 20,000 रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा।
सतर्कता अधिष्ठान के अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों को शिकायत मिलने के बाद निगरानी में रखा गया था। मौके पर सत्यापन के बाद जब उन्होंने रिश्वत की रकम ली, तो टीम ने तुरंत छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों फॉरेस्ट गार्डों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई से वन विभाग के भीतर हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मचारियों में भी सतर्कता का माहौल देखा जा रहा है।
सतर्कता अधिष्ठान की इस कार्रवाई ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की नीति “शून्य सहिष्णुता” पर अमल किया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार