हल्द्वानी: यहां बस और स्कूटी की जोरदार टक्कर, बिंदुखत्ता के युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौलापार खेड़ा चौराहे के पास वोल्वो बस और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में बिंदुखत्ता निवासी युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी समेत युवक बस में बुरी तरह फंस गया और काफी देर तड़पने के बाद उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, मृतक 27 वर्षीय पूरन सिंह टाकुली, पुत्र कुंदन सिंह टाकुली, मूल निवासी इंदिरानगर द्वितीय बिंदुखत्ता था और दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह हल्द्वानी इंटरव्यू देने आया था। परिजनों को उसके आने की जानकारी भी नहीं थी।
बताया जा रहा है कि युवक ने स्कूटी किराए पर ली थी और काठगोदाम से बिंदुखत्ता की ओर लौट रहा था। इसी दौरान गौलापार खेड़ा चौराहे के पास सामने से आ रही वोल्वो बस से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्कूटी बस के अंदर फंस गई और युवक बाहर नहीं निकल पाया।
मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में कटर मंगाकर बस और स्कूटी के पार्ट्स काटे गए और युवक को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
हादसे के चलते राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना का कारण ओवर स्पीड रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!