हल्द्वानी: कल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति समेत कई बैठकों में करेंगे शिरकत
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार, 9 सितंबर को हल्द्वानी के दौरे पर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री खटीमा के लोहियाहेड हैलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होकर सुबह 10:05 बजे एफटीआई हैलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री कार से रामपुर रोड स्थित होटल विंटेज ग्रीन पहुंचेंगे, जहां सुबह 10:25 बजे विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में प्रतिभाग करेंगे।
दोपहर 1:50 बजे मुख्यमंत्री होटल विंटेज ग्रीन से एफटीआई हैलीपैड के लिए रवाना होंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट जाएंगे। पंतनगर से दोपहर 2:40 बजे कार द्वारा रवाना होकर करीब 3:10 बजे पुनः होटल विंटेज ग्रीन पहुंचेंगे।
यहां मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे होटल विंटेज ग्रीन से रवाना होकर 4:35 बजे देवलचौड़ चौराहा स्थित होटल अमरदीप पहुंचेंगे। यहां वे प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक के साथ ही प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में भी प्रतिभाग करेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट: 15 सितंबर को नहीं आएगी अंतिम वोटर लिस्ट, अब इस तारीख तक करना होगा इंतजार
उत्तराखंड: 11 हजार मेधावी छात्रों को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग, ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण’ योजना शुरू
गौला नदी के कटाव से सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में समाई, ग्रामीण दहशत में; सुरक्षा दीवार की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
आज का राशिफल (08 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!