हल्द्वानी: मोबाइल शोरूम से लाखों के मोबाइल व नकदी लेकर चोर फरार
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के नैनीताल रोड स्थित एक मोबाइल शोरूम में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया, जिसमें चोर लाखो के मोबाइल व नकदी लेकर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात नैनीताल रोड बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित वनप्लस मोबाइल के शोरूम में चोरों ने धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि चोर शोरूम से लगभग 150 मोबाइल व हजारों की नकदी लेकर मौके से फरार हो गए हैं। सुबह शोरूम के कर्मचारी जब शोरूम में आए तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल शुरू की।


महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल