हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर सीएम धामी ने कोरोना व्यवस्थाओं का लिया जायजा
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने कोरोना से निपटने की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और सीएमओ भी रहीं।
दरसल राज्य में कोरोना के केस आए दिन नए-नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है ऐसे में अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं का होना जरुरी है। जिसके चलते आज शुक्रवार को सीएम धामी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने कोविड की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और सीएमओ भी रहीं। सीएम धामी सुशीला तिवारी अस्पताल में निरीक्षण के बाद डीआरडीओ अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, देश में ओमिक्रोन की लहर तेजी से बढ़ रही है, जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे अलर्ट के मोड पर रखा गया है। साथ ही पूरे राज्य में एहतियात बरते जा रहे हैं, कोविड-19 को लेकर सभी अस्पतालों को सारी सुविधाओं से चुस्त दुरुस्त कर दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज