हल्द्वानी: कौशल एवं सेवायोजन रोजगार मेले का सीएम धामी ने किया शुभारम्भ, 42 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डा. धनसिह रावत एवं संसदीय कार्य, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने संयुक्त रूप से वृहद कौशल एवं सेवायोजन रोजगार मेले का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने 42 युवाओ एव युवतियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये।
कौशल रोजगार मेले मे जनपदो से आये युवाओं एव युवतियो को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री धामी ने कहा सभी युवा ऊर्जावान हैं। युवा जिन क्षेत्रों मे जायें वहां आपका नेतृत्व हो यही हमारी कामना है। उन्होने कहा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के जनपदों मे रोजगार मेले का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इन मेलों से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे है। रोजगार मेले के लिए प्रदेश के बेरोजगार युवा घर बैठे पंजीकरण करा सकते है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा सरकार का मुख्य उददेश्य रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार को बढाना है। उन्होने कहा प्रदेश मे 3700 होम स्टे पंजीकृत हैं जिसके अन्तर्गत 8000 युवा एवं युवतियों को स्वरोजगार मिल रहा है। उन्होने कहा प्रदेश मे लम्बे समय से पुलिस विभाग की भर्तियां नही निकली थी, सरकार ने 1764 पुलिस की भर्तियां निकाल दी हैं इसके साथ ही सभी विभागों की भर्तीयां प्रारम्भ हो चुकी है। उन्होने कहा जिन विभागों मे पद रिक्त है जल्दी से जल्दी भरने का कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा सरकार रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए वीर चन्द्र गढवाली योजना मे धनराशि को 25 लाख तक बढाने का प्रावधान किया है साथ ही होमस्टे मे और सबसीडी बढाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए एक वर्ष की आयु सीमा बढा दी है तथा प्रदेश मे परीक्षा के फार्म के आवेदन शुल्क भरने के लिए आवेदक को कोई शुल्क नही देना होगा इसके साथ ही आईएएस, पीसीएस, एमबीबीएस, लोक सेवा आयोग की तैयारियों हेतु जो बच्चे प्री-क्वालीफाई कर देते है उन्हें आगे की तैयारियों हेतु 50 हजार रूपये सरकार द्वारा दिये जा रहे है।
एचएन इन्टर कालेज मे वृहद कौशल एव सेवायोजन मेले में प्रदेश की 35 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले मे विभिन्न जनपदों से आये 1150 युवा एव युवतियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।इस अवसर पर तीन कम्पनियों द्वारा 162 युवाओ का वर्चुअल ऑनलाइन इंटरव्यू कर 7 लोगों की नियुक्ति दी गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (28 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!