हल्द्वानी: यहां नहर में तैरता मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी, ममता पर उठा बड़ा सवाल
हल्द्वानी। मोतीनगर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जमरानी नहर में एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ मिला। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया और समाज की संवेदनाओं पर गहरे सवाल खड़े कर दिए।
नहर में शव दिखाई देने पर ग्रामीणों की रूह कांप उठी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद नहर से नवजात का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक नवजात बालिका बताई जा रही है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों में इस अमानवीय कृत्य को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि मानवता को भी शर्मसार करती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस ममता को जीवन का आधार माना जाता है, उसी ममता का इस तरह कलंकित होना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। मासूम की मौत ने हर किसी को भीतर तक झकझोर दिया है।
पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में नहर में फेंका। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
यह घटना एक बार फिर समाज से यह सवाल पूछ रही है कि आखिर कब तक मासूम जिंदगियां ऐसी निर्दयता का शिकार होती रहेंगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं