हल्द्वानी : यहां पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पति ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने पत्नी से हुए मामूली विवाद के बाद घर में रखा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि युवक मूल रूप से कोटाबाग का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार दीपक राम हल्द्वानी के लालडांठ में किराए में रहता था. शुक्रवार शाम दीपक और उसकी पत्नी में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद दीपक राम ने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. आनन-फानन में दीपक की पत्नी उसको सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद