हल्द्वानी: यहां पानी की टंकी में डूबकर वृद्ध हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। घर से घूमने निकले एक वृद्ध की निर्माणाधीन भवन के पास बनी एक पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल चौकी क्षेत्र के फार्म नंबर 3 रौला कॉलोनी के पास रहने वाले 65 वर्षीय भगवान दास अपने घर से घूमने के लिए निकले थे, जहां वह कुछ देर आगे बड़े और निर्माणाधीन भवन के पास बनी पानी की टंकी में गिर गए।
मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से पुलिस को कोई भी तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश