हल्द्वानी: यहां नशे में धुत्त सहायक खंड विकास अधिकारी ने तीन छात्राओं को रौंदा, एक की मौत
हल्द्वानी। सहायक खंड विकास अधिकारी की खतरनाक लापरवाही एक छात्रा की जान पर भारी पड़ गई। कोटाबाग के सहायक खंड विकास अधिकारी नशे में धुत होकर निकले और सामने से आ रही तीन छात्राओं को उन्होंने कार की चपेट में ले लिया। इनमें दो सगी बहन और समेत एक अन्य छात्रा है। इनमें से एक छात्रा की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को देर शाम कोटाबाग बाजार से उत्तरायणी मेला देखकर नाथुनगर निवासी 14 वर्षीय माही बोहरा, 17 वर्षीय कनक बोहरा और 15 वर्षीय ममता भंडारी घर लौट रहीं थी। माही और कनक सगी बहनें हैं। रामदत्त बीआरसी के पास तेज रफ्तार कार ने तीनों छात्राओं को घसीटते हुए ले गई। हादसे में कनक और ममता छिटक गईं। जबकि माही कार के नीचे आ गई। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। तीनों को निजी अस्पताल लाया गया। गंभीर घायल माही ने हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में दम तोड़ दिया।
आरोपी कार चालक हल्द्वानी निवासी एबीडीओ कोटाबाग भूपेंद्र सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!