हल्द्वानी: किसान की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, पुलिस ने अवैध तमंचा किया बरामद

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित गन्ना केंद्र के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब लालमणि निवाड गांव में एक घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और पड़ोसियों ने देखा कि 64 वर्षीय किसान कुंदन सिंह बोरा की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक मृतक के सिर में गोली लगी थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से 12 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।

बताया जा रहा है कि मृतक संपन्न किसान था। उसके तीन बेटे हैं, जिनमें से एक सरकारी नौकरी में कार्यरत है जबकि दो खेतीबाड़ी संभालते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
Ad Ad Ad Ad