हल्द्वानी: पहले सोशल मीडिया पर की दोस्ती, फिर बुलाया घर नाबालिग ने छात्रा के साथ कर डाला दुष्कर्म
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में आरोप भी नाबालिग है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
कोतवाली प्रभारी अरुण सैनी ने बताया कि पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि हीरानगर क्षेत्र का रहने वाला 17 साल के किशोर ने सोशल मीडिया से उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। 15 सितंबर को आरोपी छात्रा को अपना घर दिखाने के बहाने घर ले गया।
इस दौरान आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद से पीड़िता गुमशुम रहने लगी। जब परिजनों ने उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि हीरा नगर का रहने वाला एक किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
कोतवाली प्रभारी अरुण सैनी ने बताया मामले में आरोपी के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज