हल्द्वानी–भीमताल मार्ग पर रानीबाग पुल के पास भारी मलबा, यातायात ठप,…देखें वीडियो
हल्द्वानी। लगातार हो रही बारिश ने पहाड़ी क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार सुबह रानीबाग के पास भीमताल मार्ग पर पुल के पास भारी मलबा आ जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मलबा सड़क पर आने से हल्द्वानी से भीमताल की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।
सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मार्ग को खोलने के लिए जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
भारी बारिश के चलते मार्ग अवरुद्ध होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार