हल्द्वानी: यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक मौत, दूसरा घायल
हल्द्वानी। बरेली मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. मौके पर बाइक सवार की मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बरेली रोड गौजाजाली निवासी 19 वर्षीय नरेश राजपूत मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. नरेश का पूरा परिवार हल्द्वानी में रहता है. बताया जा रहा है कि नरेश शुक्रवार को बाइक से घर से कुछ दूरी पर अपने दूसरे परिवार वालों को खाना पहुंचाने जा रहा था. इस दौरान बरेली रोड गौजाजाली के पास ईंट खाली करके लौट रहे ट्रक ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह ट्रक के नीचे आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
बाइक पर दूसरा युवक ओपी मणि भी सवार था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश