हल्द्वानी: यहां अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक महिला की मौत दो की हालत गंभीर
हल्द्वानी। रुद्रपुर मार्ग बेल बाबा के पास अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई जिससे कार में सवार एक महिला की मौत हुई है जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं मृतक महिला अल्मोड़ा सोमेश्वर की रहने वाली है।
जानकारी के अनुसार सोमेश्वर का रहने वाला एक परिवार गाजियाबाद से सोमेश्वर वापस जा रहा था तभी इनकी कार अनियंत्रित होकर बेल बाबा के पास पेड़ से जा टकराई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दी। कार में सवार चालक और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश