हल्द्वानी : यहां प्रॉपर्टी डीलर को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के दिशा निर्देश पर पुलिस अराजक तत्वों पर कार्यवाही कर रही है। पुलिस टीम द्वारा तिकोनिया चौराहे पर एक व्यक्ति को अवैध तमंचे और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है,
पुलिस के अनुसार घनश्याम सुयाल पुत्र महेश चंद्र सुयाल निवासी पनियाली देवला आटा चक्की के पास कटघरिया थाना मुखानी उम्र 41 वर्ष को वाहन संख्या यू0के0-04एजे0-1763 ब्रेज कार को तेज स्पीड में लाते हुये देखकर रोका गया तो वाहन में बैठे व्यक्ति घनश्याम द्वारा नशे में था। जिसको संदिग्ध देखते हुये व्यक्ति/वाहन की चैकिग की गयी जिस पर घनश्याम के कब्जे से 315 बोर अवैध तमंचा मय 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए तथा उसे तत्काल गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्व कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, वाहन को एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज कर दिया है। पूछताछ में घनश्याम द्वारा बताया गया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता चैकिंग के दौरान घनश्याम से 65,200 रूपये नगदी बरामदगी की गयी, जिनकी पुलिस द्वारा जॉच की जा रही हैं कि उक्त नगदी कहां से आयी व कहां दी जानी थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश