हल्द्वानी: यहां पुलिस ने 11लाख रुपए की स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। पुलिस और एसओजी ने चेकिंग के दौरान 112 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। स्मैक की कीमत 11 लाख रुपए बताई जा रही है। तस्कर बरेली से रोडवेज बस में स्मैक लेकर हल्द्वानी जा रहा था। एसएसपी ने टीम को ढाई हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि रविवार की रात मंडी चौकी पुलिस व एसओजी टीम क्षेत्र में संयुक्त चैकिंग कर रही थी। मोतीनगर बैरियर के पास बरेली से आ रही रोडवेज बस को रोका गया तो उसमें सवार एक युवक भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पीछा कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 112 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
तस्कर मोहम्मद सफी पुत्र मोहम्मद ताहिर ग्राम अबदानपुर, थाना आंवला जिला बरेली का रहने वाला है। पूछताछ में तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक को बजीरगंज बदायू दिल्ली रोड के पास रहने वाले कृपाराम से लेकर आया है। स्मैक को पुड़िया बनाकर हल्द्वानी व आस-पास क्षेत्र में बेचकर मोटा पैसा कमाने के फिराक में था।
पुलिस टीम में कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, मंडी चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कम्बोज, कांस्टेबल जगदीश भण्डारी, अशोक रावत, कुन्दन कठायत, त्रिलोक रौतेला, दिनेश नगरकोटी, भानू प्रताप, अनिल गिरी शामिल रहे। एसएसपी पंकज भट्ट ने टीम को ढाई हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश