हल्द्वानी: यहां रजिस्ट्रार कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हल्द्वानी। विजिलेंस टीम ने तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने आज सुबह के समय अपना जाल बिछा कर हल्द्वानी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल उनसे काम करवाने के एवज में ₹10000 की रिश्वत की मांग की थी। साथ ही एसपी विजलेंस प्रह्लाद मीणा ने बताया की टीम द्वारा रजिस्ट्रार कानूनगो से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश