हल्द्वानी: यहां तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 2 घायल
हल्द्वानी। देर रात गौलापार के कुंवरपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ से टकराने के बाद कार पास की दुकान में जा घुसी, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बताया जाता है कि रात कार सवार पांच युवक हल्द्वानी से चोरगलिया की ओर जा रहे थे। कार सवारों ने अभी कुंवरपुर ही पहुंचे थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर की तेज आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसा इतना खतरनाक था कि कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई और कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी कार में फंसे थे। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस और 108 मौके पर पहुंची। जहां तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मृतकों की जानकारी जुटाई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद