हल्द्वानी: यहां पति-पत्नी की आपस में हुई अनबन, पति ने लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा में पत्नी से किसी बात को लेकर हुई अनबन के बाद एक युवक इतना आहत हुआ कि उसने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार ने मंगलवार रात कमरे में लगे पंखे के कुंडे में लटक कर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, जब परिवार के लोग कुछ देर बाद कमरे में पहुंचे तो शव झूलता देख कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपक का मंगलवार रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से अनबन हो गई थी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था और उसके दो बच्चे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद