हल्द्वानी: CRPF कैंप में SI ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी, तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम के सीआरपीएफ कैंप में सब इंस्पेक्टर के आत्महत्या का मामला सामने आया है. आत्महत्या करने से पहले सब इंस्पेक्टर ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था. वीडियो कॉल करते हुए ही सब इंस्पेक्टर ने खुद को फांसी लगाई. सब इंस्पेक्टर की तीन माह पहले ही शादी हुई थी.

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर मुकेश बोरा की सौगात, तीन दुग्ध समितियों में 29.39 लाख रुपये का बोनस वितरित

पुलिस ने बताया कि सब इंस्पेक्टर का नाम सचिन मान था, जिसकी उम्र 26 साल थी, जो हरियाणा के झज्जर जिले के बिथला तहसील का रहने वाला था. सचिन मान ट्रेनिंग पूरी करने के बाद करीब एक महीना पहले ही काठगोदाम के सीआरपीएफ कैंप आए थे. तब से ही वह आए दिन अपने परिजनों को फोन कर नौकरी छोड़ने की बात करता था. इसी बात से परेशान माता-पिता व भाई बीते शुक्रवार को उसे समझाने के लिए काठगोदाम पहुंचे थे.

पुलिस के मुताबिक जैसे ही शनिवार को परिजन उसे समझाकर सीआरपीएफ कैंप से निकले, तभी उसने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया और आत्महत्या कर ली. सचिन के परिजन हल्द्वानी तक भी नहीं पहुंचे थे. सचिन का शव बैरक में पंखे के सहारे लटका हुआ था.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad