हल्द्वानी: सुबह–सुबह यहां गोदाम में लगी आग से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाइने नंबर 17 में भीषण अग्निकांड में एक गोदाम में रखे लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया। आग लगता देख घर में रह रहे लोगों व क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बनफूल पुरा पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया।
बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि रविवार सुबह लाइन नंबर 17 स्थित एक गोदाम से आग और धुआं निकलता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने अग्निशमन वाहन को सूचित किया मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग के चलते लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हुआ है। पुलिस के मुताबिक आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश