हल्द्वानी : यहां नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के शिकंजे में, भेजा बाल सुधार गृह।
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत यहां 14 साल की नाबालिग लड़की को प्रेम के जाल में फंसाकर उससे दुष्कर्म करने वाले 17 साल के आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को पुलिस ने जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे बाल सुधार गृह भेजा दिया।
आप को बतादें कि पीड़िता की मां ने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी थी। मां ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने पहले उसकी बेटी से सोशल मीडिया पर दोस्ती की। इसके बाद उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया और 15 सितंबर को दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सोमवार को उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज