हल्द्वानी: यहां अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तल्ख तेवर,…जमकर लगाई फटकार
हल्द्वानी। सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तल्ख तेवर।अधिकारियों से गड्ढा मुक्त सड़कों के स्टेटस को लेकर कड़ी फटकार लगाई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को कहा कि अगली बार उनके दौरे से पहले सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं की गई तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि में आज खटीमा से हल्द्वानी स्वयं सड़क मार्ग से आया हूं मुझे कई जगह सड़कों पर खड्डे मिले।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा का जनता अधिकार है। जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभी तक कितना कार्य किया गया ? कितनी सड़कों की मरम्मत की गई ? कितना कार्य अवशेष है ? समस्त जानकारी अविलंब मुख्यमंत्री कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की सडकों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मिशन मोड मे कार्य करने के पहले ही निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आज स्वयं इसका स्थलीय निरीक्षण कर खटीमा से हल्द्वानी का सफ़र सड़क मार्ग से तय किया।
इस दौरान कुमाऊँ आयुक्त श्री दीपक रावत, जनपद के सभी विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश